दोस्तों मोटरसाइकल जिसकी
संख्या हमारे भारत के जनसंख्या के अनुपात से भी दुगुनी तेजी से बढ़ रहा है | एक
जमाना हुआ करता था की अगर एक नयी साइकल भी किसी के घर में आती थी तो उसे देखने के
लिए मोहल्लो वालो की क़तार लग जाती थी | पर दोस्तों आज के ज़माने में खुद की
मोटरसाइकल खरीदने पर उसे खुद के घर वाले भी अच्छे से नहीं देखते | जिसका वजह शायद
ये है की हमारे आस पास इतनी मोटरसाइकल खरीदी जा रही है की नयी मोटरसाइकल खरीदना
बिलकुल आम बात हो गयी है | परन्तु दोस्तों कभी आपने किसी या खुद के लिए नयी
मोटरसाइकल खरीदा होगा तो आपके मन में कभी न कभी ये जरूर ख्याल आया होगा की आखिर
हमारे भारत में सबसे ज्यादा किस कम्पनी की कौन सी मोटरसाइकल बिक रही है | आप की
मोटरसाइकल उस लिस्ट में सामिल है भी की नहीं | तो आज से आप ये चिन्ता छोड़ दीजिये
क्युकी मै आज आपको कुछ येसे भारत के चुनिन्दा मोटरसाइकलो के बारे में बताने वाला
हूँ जो हर साल हजार नहीं 8 लाख से भी ज्यादा बिकती है |
1 स्प्लेंडर प्लस या प्रो
दोस्तों ये भारत की
व हीरो कम्पनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है | इसका पहला मॉडल 1994 में
लाँच हुआ था | इस मोटरसाइकल की कुल वजन 109-112 किलोग्राम होती है | अगर इसके सिट
की उचाई की बात करे तो वो लगभग 785 mm बतायी जाती है | इसकी इंजन क्षमता 97.2 cc
यानि लगभग 7.4 अश्वमेघ है | कम्पनी के दावे के अनुसार ये 65+ माइलेज देती है | तथा
इसकी सुरुवाती दाम 48000^ हजार से सुरु होती है
^ दोस्तों ये दाम कम्पनी
द्वारा निर्धारित होता जिसमे बाहरी कोई भी टैक्स नहीं जोड़ा जाता है
2 CD डीलक्स
दोस्तों ये भारत व हीरो की दूसरी सबसे ज्यादा विकने वाली मोटरसाइकल है | कम्पनी के
दावे के अनुसार ये 70 की माइलेज देती है तथा इसका दाम 42000 हजार से सुरु होता है
| इसका इन्जन भी 97.2 यानि लगभग 7.4 अश्वमेध है | इसकी सीट की उचाई लगभग 805mm है
और इसकी कुल वजन लगभग 110 किलोग्राम होता है |
3 होंडा साईंन
दोस्तों ये जापानी कम्पनी होंडा जिसने हीरो के साथ मिल कर 1984 में हीरो होंडा
की सुरुवात की थी उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है | हौंडा साईंन 125 cc
तथा 135cc के दो मॉडलो के साथ मार्केट में बिकती है हलाकि की मार्केट में 125cc की
ज्यादा डिमांड होती है | इसके इंजन की क्षमता 124.7cc है तथा इसका दाम 55 हजार^
से सुरु होती है | तथा इसका कुल वजन लगभग 123 किलोग्राम कम्पनी द्वारा बताया गया
है
4 सुपर स्प्लेंडर
दोस्तों इसका दाम मार्केट में लगभग 56 हजार^ से सुरु होता है |
इसके इंजन की क्षमता 124.7cc है | कम्पनी के दावे के अनुसार सुपर स्प्लेंडर 75 की
माइलेज देती है | इसके फ्यूल की क्षमता लगभग 13 लीटर है तथा इसकी कुल वजन 121
किलोग्राम कम्पनी की तरफ से बतायी जाती है |
5 बजाज पल्सर
बजाज पल्सर बजाज कम्पनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है | ये भारत की
एक एकलौती एसी मोटरसाइकल है जिसकी 5 से ज्यादा मॉडल भारत में उपलब्ध है | जैसे की
बजाज पल्सर 135cc, बजाज पल्सर 150cc, बजाज पल्सर 180cc, बजाज पल्सर 200cc, बजाज
पल्सर 220, आदि | पल्सर का दाम 65^ हजार से सुरु होता है |
6 RTR अपाची
दोस्तों ये अपनी कम्पनी T.V.S की सबसे ज्यादा विकने वाली मोटरसाइकल है | इसके भी 3 से ज्यादा मॉडल भारत में उपलब्ध है जैसे की RTR 160, RTR 180, RTR 220 आदि | इसका दाम शोरूमो में 65 हजार^ से सुरु होता है तथा इस मॉडल की कोई भी मोटरसाइकल 140 किलोग्राम से कम नहीं होती है |
photo:- google copyright
No comments:
Post a Comment