Saturday, 22 September 2018

ये गायक अपने इस गाने के वजह से हिट हुए

दोस्तों जैसा की आप जानते ही है सफलता किस्मत से नहीं सही दिशा में मेहनत करने से मिलती है | हा पर एसा भी नहीं है की सभी मेहनत से ही प्राप्त करते है कुछ लोग होते है जिन्हें ये परोशी हुइ भी मिल जाती है | पर हम आज इनके बारे में बात नहीं करने वाले | हम आज उन परिश्रमी सफल गायकों व उनकी मुख्य सफलता के बारे में बात करने वाले है | जिसने उन्हें एक झटके में फ्लॉप सिंगर से हिट सिंगर बना दिया

यो यो हनी सिंह



दोस्तों यो यो हनी सिंह जो की आम आदमी के मुह का तकिया कलाम बना हुआ है इनका असली नाम हिर्देश सिंह है | और ये होशियारपुर पंजाब के रहने वाले है | इन्होने अपने म्यूजिक कैरियर की शुरुवात 2006 भागडा संगीत से की थी | जिसमे इन्हे कोई खाश सफलता हाथ न लगी | इन्हे असली सफलता इनकी आज से 6 साल पहले मतलब 2012-13 में इनका आया गाना हाईहिल्स व प्रॉपर पटोला से मिली जिसके बाद इनका नाम आम लोगो के जवाब पर तकिया कलाम की तरह बन गया

बादशाह


बादशाह वर्तमान समय के भारत के सबसे बड़े म्यूजिक कम्पोजर और सबसे ज्यादा गाने निकालने वाले म्यूजिक कलाकार है | इनका जन्मजात नाम बादशाह नहीं बल्कि आदित्य प्रतिक सिंह है | इन्होने ने भी अपने कैरियर की शुरुवात भागडा संगीत से हनी सिंह के साथ शुरू किया था | जिसमे इन्हे भी असफलता का मुह देखना पड़ा था | दिल्ली में जन्मे बादशाह को छोटी मोटी सफलताये तो बहुत मिली पर इन्हे असली सफलता इनके गाने डी जे वाले बाबु से ही मिली जिसके बाद इन्होने ने हमें एक से बढकर एक हिट गाने दिए

गुरु रंधावा


गुरु रंधावा ये नाम तो इस समय एसे लोगो के जुबान पर छाया है जैसे एक जवाने में माइकल जैक्शन का नाम अमेरिका में छाया हुआ था | पंजाब के एक छोटे से गाव नूरपुर के गुरु रंधावा को सफलता एसे ही हाथ नहीं लगी इन्हे भी काफी असफलतावो का सामना करना पड़ा | इनका पहला 2013 में आया एल्बम पेज वन फ्लॉप साबित हुआ | जिसने इन्हे काफी हताश किया पर अपने असफलता को दरकिनार करते हुए ये गानों पे काम करते रहे और 2015 में पटोला नाम का एक गाना रिलीज किया जो सुपर डुपर हिट साबित हुआ | इनके इस सफलता में 2016 में इनका अर्जुन के साथ आया गाना सूट सूट करदा भी अहम भूमिका निभाता है 

रफतार


म्यूजिक डाइरेक्टर व कम्पोजर रफ़्तार रैप के दुनिया में काफी मशहूर है | इन्होने ने अपना शुरुवाती करियर डांस से सुरु किया | जिनमे इन्होने काफी सुर्खिया बटोरी | इन्होने हनी सिंह के साथ भी शुरु में काम किया जिसमे कुछ विवाद के कारण इन्होने हनी सिंह का साथ छोड़ दिया | इन्हे रैप के दुनिया में पहली बड़ी सफलता 2014 में इनका आया गाना पैनासोनिक व इसके बाद इनका आया गाना आल ब्लैक से मिली

No comments:

Post a Comment

समाजवादी पार्टी जानकारी | Privacy Policy

Privacy Policy indian guide built the समाजवादी पार्टी जानकारी app as an Ad Supported app. This SERVICE is provided by indian guide at no ...